गोपालगंज: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, आधी रात नाबालिग लापता, फिर आया 5 लाख की फिरौती का कॉल

Instagram Friend Trap : गोपालगंज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। आरोप है कि बाद में उसकी सुरक्षित वापसी के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई.

Instagram Friend Trap : (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। आरोप है कि बाद में उसकी सुरक्षित वापसी के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुई बातचीत

प्राथमिकी के अनुसार, सिवान जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपने मामा के घर भोरे आई हुई थी। इसी दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी निखिल तिवारी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और आरोपी नियमित रूप से कॉल व व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की से संपर्क करने लगा.

Gopalganj News: आधी रात को घर से ले जाने का आरोप

दर्ज एफआईआर के मुताबिक 18 और 19 जून 2026 की मध्यरात्रि करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच आरोपी निखिल तिवारी कथित रूप से नाबालिग को उसके मामा के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की और आरोपी पर लड़की को ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

सुरक्षित वापसी के बदले मांगी 5 लाख की फिरौती

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के बड़े भाई सोनू कुमार तिवारी ने फोन कर पहले पांच दिनों के भीतर लड़की को सकुशल वापस लाने का भरोसा दिया। बाद में उसने कथित तौर पर लड़की की सुरक्षित वापसी के बदले 5 लाख रुपये नकद देने की मांग की। परिजनों का कहना है कि फिरौती नहीं देने पर लड़की को वापस नहीं करने की बात कही गई.

माता-पिता पर भी संरक्षण देने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे 24 जून को आरोपी के गांव सलेमपुर पहुंचे तो वहां आरोपी के माता-पिता ने भी बड़े बेटे की बात का समर्थन किया। आरोप है कि मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिरौती की मांग दोहराई गई, जिससे परिवार को संदेह हुआ कि पूरे मामले में आरोपी के परिजन भी शामिल हैं और उसे संरक्षण दे रहे हैं.

Gopalganj Crime News: चार लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

भोरे थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। केस में निखिल तिवारी, सोनू कुमार तिवारी, रामनाथ तिवारी और उनकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : दुर्गा मां के गले से 2 सोने की हार चोरी, CCTV में कैद हुई युवती की करतूत, सीवान पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >