हकाम के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को बैकुंठपुर प्रखंड के हकाम पंचायत भवन परिसर में नालसा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को बैकुंठपुर प्रखंड के हकाम पंचायत भवन परिसर में नालसा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, बाल विवाह, विधिक सहायता के विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पैनल अधिवक्ता विनीत कुमार तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता निरुपमा गोस्वामी की टीम ने प्रतिभागियों को असंगठित क्षेत्र के मजदूर, मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी, मजदूरों के अधिकार, श्रम अधिनियम, मजदूरों के हितार्थ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, इ-श्रम कार्ड आदि विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया. यह बताया गया कि कोई भी महिला, जो किसी विभाग में कार्यरत है, यदि उसके साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का मामला होता है, तो वह महिला उस विभाग में गठित यौन उत्पीड़न समिति के समक्ष अपना मामला रख सकती है. वह समिति उन पहलुओं पर उचित निर्णय लेगी. जिला बाल संरक्षण इकाई से निरुपमा गोस्वामी ने बच्चों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी. टीम के सदस्यों ने मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीके एवं पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को विधिक सहायता के अंतर्गत वादों में उचित पैरवी के लिए मुफ्त अधिवक्ता की उपलब्धता पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता के बीच पीएलवी पवन कुमार सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल वितरित किये गये और उपस्थित लोगों को इन योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >