गोपालगंज में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, कट्टा और 20 कारतूस बरामद

गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है. कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, 20 राउंड जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को 18 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच पर हरखौली ढाला जाने वाली सड़क के पास एक हथियार तस्कर मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ और मीरगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां संदिग्ध युवक रोबिन सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई.

निशानदेही पर कट्टा और कारतूस बरामद

पूछताछ के दौरान रोबिन सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार तस्करी करने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हरखौली गांव में छापेमारी कर सनोज कुमार को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके घर से एक देशी कट्टा और 20 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में सनोज कुमार ने बताया कि हथियार मनोज यादव द्वारा रोबिन सिंह के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते थे, जबकि वह सोनू कुमार के साथ मिलकर उनकी बिक्री करता था. इसके बाद पुलिस ने सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

मोबाइल में मिले संदिग्ध फोटो और वीडियो

तलाशी के दौरान रोबिन सिंह के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार मोबाइल में संदिग्ध फोटो और वीडियो क्लिप मिले हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त कर जांच की जा रही है.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

इस मामले में मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें गोपालगंज: रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, जयघोष से गूंजा शहर



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay Kumar Abhay

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >