IGNOU Admission 2026 : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में नामांकन के लिए आज 16 अगस्त आखिरी मौका है. विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त की थी, जो अब समाप्त होने वाली है. इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी. जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें समय-सीमा खत्म होने से पहले ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
आज खत्म हो रही आवेदन की मियाद
इग्नू के जुलाई 2026 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है. गोपालगंज के कमला राय कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है.
गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
16 अगस्त के बाद आवेदन का मौका नहीं
इग्नू ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की थी. बाद में विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए इसे बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया. अब बढ़ाई गई समय-सीमा भी आज समाप्त हो रही है. ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अंतिम तारीख का ध्यान रखना होगा.
अपार आइडी के बिना अटक सकता है आवेदन
ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपार आइडी अनिवार्य बताई गई है. विद्यार्थियों को आवेदन शुरू करने से पहले अपनी अपार आइडी से जुड़ी जानकारी तैयार रखनी चाहिए. अपार आइडी के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है.
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
ऑनलाइन नामांकन के दौरान विद्यार्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुरू करने से पहले सभी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी तैयार रखने से प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी.
अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ही करें दर्ज
आवेदन फॉर्म में विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी दर्ज करने की सलाह दी गई है. दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर देने पर ओटीपी और विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर नहीं मिल सकती हैं. इससे आवेदन के बाद भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
आखिरी दिन वेबसाइट पर बढ़ सकता है दबाव
अंतिम दिन बड़ी संख्या में आवेदन आने पर वेबसाइट पर लोड बढ़ने की संभावना रहती है. इससे सर्वर धीमा होने या तकनीकी समस्या आने की स्थिति बन सकती है. इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी समय रहते पूरी करने की सलाह दी गई है.
गोपालगंज के विद्यार्थियों के लिए अहम मौका
घर बैठे कम खर्च में उच्च शिक्षा हासिल करने की सुविधा के कारण गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन लेते हैं. ऐसे विद्यार्थियों के लिए जुलाई 2026 सत्र में आवेदन का यह अंतिम अवसर है.
Also Read : गोपालगंज : अचानक आधी रात को बाइक से अस्पताल पहुंचे एसपी, डॉक्टरों को लगाई फटकार, सिविल सर्जन को दिए निर्देश
