गोपालगंज: आठ माह बाद हत्याकांड का मुख्य आरोपित पति गुजरात से गिरफ्तार, भाभी भी दबोची गई

आठ माह पूर्व लालसा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी पति बबलू साह को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, प्रेमिका कुंती देवी भी बिहार से दबोची गई.

Gopalganj News : उचकागांव थाना क्षेत्र के पिडरा गांव में आठ माह पूर्व चार बच्चों की मां लालसा देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रेम-प्रसंग और दहेज प्रताड़ना से जुड़े इस चर्चित हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपित पति बबलू साह को गुजरात के मोरबी जिले से गिरफ्तार किया गया है. वहीं मामले की दूसरी आरोपित कुंती देवी को जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दबोच लिया.

गुजरात में छिपा था मुख्य आरोपित

पुलिस के अनुसार, मामले के अनुसंधानकर्ता गीतेश गौरांग को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपित बबलू साह गुजरात के मोरबी जिले में छिपकर रह रहा है. इसके बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित टीम गुजरात पहुंची और वहां की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

दूसरी आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ी

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव में छापेमारी कर फरार चल रही कुंती देवी को भी गिरफ्तार कर लिया. कुंती देवी मृतका लालसा देवी की छोटी भाभी है. पुलिस के अनुसार, मृतका के पति और कुंती देवी के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई थी, जिसका मृतका विरोध करती थी.

15 दिसंबर 2025 को हुई थी संदिग्ध स्थिति में मौत

गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2025 को पिडरा गांव में लालसा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मामले में मृतका की बड़ी भाभी उषा देवी के आवेदन पर पति बबलू साह, उसके भाई सुनील साह और धर्मेंद्र साह, पिता बिगन साह, भाभी कमलावती देवी, बहन भागमती देवी, भतीजा तथा कुंती देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant pathak

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >