गोपालगंज: कुचायकोट में हाईटेंशन लाइन को लेकर बवाल, ग्रामीणों के विरोध के बीच लगा दिया 33 हजार वोल्ट का खंभा

कुचायकोट के बरनईया बिसा गांव में घरों के ऊपर से 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजरने से ग्रामीण डरे हुए हैं। प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ भारी विरोध जारी है।

Gopalganj News : कुचायकोट प्रखंड के बरनइया बिसा गांव में घनी आबादी के बीच से 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजारे जाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कंपनी लोगों के घरों और दरवाजे के बेहद करीब से हाईटेंशन तार गुजारने की तैयारी कर रही है. ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और भविष्य में हादसे की आशंका जतायी.

विरोध के बावजूद प्रशासन की मौजूदगी में लगा खंभा

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर लोहे का खंभा लगाया जा रहा था, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बावजूद बिजली कंपनी ने प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के विरोध के बीच खंभा लगवा दिया. इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन और खंभे लगने से लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

घरों के दरवाजे के पास से गुजर रही लाइन, हादसे का डर

ग्रामीणों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन कई घरों के बेहद करीब से गुजारी जा रही है. लोगों को आशंका है कि तारों के संपर्क में आने, टूटने या किसी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लाइन के निर्धारित मार्ग की दोबारा जांच कराने की मांग की है.

लिखित शिकायत के बाद भी काम जारी रखने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की गयी है. इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है और हाईटेंशन लाइन बिछाने का काम जारी है. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.

सुरक्षित स्थान से लाइन ले जाने की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर घनी आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का मार्ग बदलने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते लाइन को सुरक्षित स्थान से नहीं ले जाया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >