Gopalganj News : नये शेड्यूल पर तीन अप्रैल से होगी स्नातक सत्र 2024- 28 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

Gopalganj News : दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक परीक्षा होनी थी. अब नये शेड्यूल के अनुसार तीन से 12 अप्रैल तक परीक्षा ली जायेगी. नये शेड्यूल में दूसरी पाली के समय में भी बदलाव किया गया है.

गोपालगंज. जय प्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2024-28 के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा अब तीन अप्रैल से शुरू होगी. विवि के परीक्षा विभाग ने इसको लेकर संशोधित शेड्यूल जारी किया है. इससे पहले 10 मार्च को विवि की ओर से परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था, जिसके अनुसार दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक परीक्षा होनी थी. अब नये शेड्यूल के अनुसार तीन से 12 अप्रैल तक परीक्षा ली जायेगी. नये शेड्यूल में दूसरी पाली के समय में भी बदलाव किया गया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जिसमें ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा ली जायेगी. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी, जिसमें ग्रुप बी में शामिल विषयों की परीक्षा ली जायेगी. यह परीक्षा साइंस, आर्ट्स तथा कॉमर्स तीनों संकायों के सभी कोर्स के लिए होगी.

परीक्षा विभाग ने शेड्यूल के साथ-साथ परीक्षा के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा छोड़ने या बहिष्कार करने की स्थिति में दोबारा परीक्षा नहीं ली जायेगी. विवि की ओर से निर्धारित सेंटर पर ही परीक्षा का संचालन किया जायेगा. परीक्षा हॉल में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी. एइसी, एसइसी तथा वीएसी की परीक्षा मेजर कोर्स के अनुसार ली जायेगी. अर्थात, छात्र मेजर ग्रुप की परीक्षा जिस पाली में देंगे, उसी पाली में एइसी, एसइसी तथा वीएसी की परीक्षा देंगे.

ऑनर्स परीक्षा का कार्यक्रम

तीन अप्रैल मेजर कोर्स

सात अप्रैल एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्सआठ अप्रैल स्किल इनहांसमेंट कोर्स

नौ अप्रैल वैल्यू एडेड कोर्स11 अप्रैल माइनर कोर्स

12 अप्रैल मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स

एक नजर में ग्रुप के विषय

ग्रुप ए:

भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी, जूलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, कॉमर्स

ग्रुप बी:

भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, होम साइंस, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, भोजपुरी, संगीत, एआइएच एंड सी, एलएसडब्ल्यू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >