Gopalganj: गोपालगंज जिले के मीरअलीपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रची. इस वारदात में उसका दोस्त भी उसका साथी बना और दोनों ने मिलकर घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
ज्वेलरी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की है, जिसमें झुमका, हार और अंगूठी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुरआलीपुर गांव निवासी फिदाऊहुसैन के पुत्र समीर अली के रूप में हुई है. वहीं उसका साथी नसरुद्दीन मियां का पुत्र इम्तियाज अली बताया गया है, जो नाबालिग है.
जांच में हुआ खुलासा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि समीर अली ने ही अपने घर में चोरी की पूरी योजना बनाई थी और अपने दोस्त को इसमें शामिल किया. दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आगे की कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को लीगल प्रावधानों के तहत कस्टडी में रखा गया है.
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराध अब घर के भीतर से भी पनप सकता है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
(रागिनी शर्मा)
मनीष राज
इसे भी पढ़ें: बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू
