गोपालगंज के तीन प्रखंडों में बदले बीईओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नई प्रतिनियुक्ति का आदेश किया जारी

Gopalganj BEO : गोपालगंज जिले के तीन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीइओ) के रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. पंचदेवरी, भोरे और बैकुंठपुर को नए प्रभारी बीइओ मिले हैं, जो वित्तीय अधिकार सहित सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

Gopalganj BEO : गोपालगंज जिले के तीन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर प्रभारी बीईओ की प्रतिनियुक्ति करते हुए उन्हें वित्तीय अधिकार सहित सभी दायित्व सौंप दिए हैं.

तीन प्रखंडों में की गई प्रभारी बीईओ की प्रतिनियुक्ति

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के पंचदेवरी, भोरे और बैकुंठपुर प्रखंड में बीईओ के रिक्त पदों पर प्रभारी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी.

पंचदेवरी और भोरे को मिले नए प्रभारी बीईओ

आदेश के अनुसार पंचदेवरी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त पंचदेवरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है. वहीं भोरे के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार को भोरे का प्रभारी बीईओ बनाया गया है.

बैकुंठपुर का अतिरिक्त प्रभार हृषिकेश कुमार सिंह को

सिधवलिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार के रूप में बैकुंठपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह प्रतिनियुक्ति शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में की गई है.

वित्तीय अधिकारों के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रभारी बीईओ अपने मूल कार्यों के साथ संबंधित प्रखंड में वित्तीय अधिकार सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सभी दायित्वों का निर्वहन करेंगे. यह व्यवस्था नियमित अथवा वैकल्पिक नियुक्ति होने तक लागू रहेगी.

दो दिनों के भीतर प्रभार सौंपने का निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर नवप्रतिनियुक्त प्रभारी बीईओ को विधिवत प्रभार सौंपें. साथ ही प्रभार हस्तांतरण की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

Also Read : गोपालगंज में मास्टर चाबी से ताला खोल लाखों के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, बंद घर को बनाया निशाना


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajit dubey

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >