गोपालगंज: 17 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला समय, थावे से चलने वाली सवारी ट्रेन 8 घंटे देरी से चलेगी

Gopalganj News: गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 17 से 21 जुलाई तक थावे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है. 75105 सवारी ट्रेन 21 जुलाई को 8 घंटे की देरी से चलेगी.

Gopalganj News: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 17 से 21 जुलाई तक थावे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेट जरूर जांचने की अपील की है.

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदला परिचालन

रेलवे की ओर से जारी संशोधित परिचालन कार्यक्रम के अनुसार, गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर चल रहे पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों के समय और मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है.

75105 सवारी ट्रेन 21 जुलाई को 8 घंटे की देरी से चलेगी

रेलवे के अनुसार 75105 थावे-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 17 और 20 जुलाई को 120 मिनट, 18 जुलाई को 90 मिनट तथा 21 जुलाई को 480 मिनट (आठ घंटे) की देरी से थावे स्टेशन से रवाना होगी.

वहीं 75106 गोरखपुर-थावे सवारी गाड़ी 21 जुलाई को गोरखपुर से 180 मिनट (तीन घंटे) विलंब से प्रस्थान करेगी.

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया मार्ग

रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा.

  • 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 21 जुलाई को कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट मार्ग से संचालित होगी.
  • 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 20 जुलाई को गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज मार्ग से चलेगी.
  • 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस 21 जुलाई को भटनी-सीवान-थावे मार्ग से संचालित की जाएगी.

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >