गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड के पोखडभिंडा गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त पंचायत सचिव स्व. रवींद्र नाथ शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सदर एसडीएम प्रेरणा सिंह ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और परिजनों ने स्व. शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
ईमानदारी और जनसेवा के लिए किया गया याद
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. रवींद्र नाथ शुक्ल ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की. उनके कार्य और व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा याद रखेंगी.
अतिथियों को पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्व. शुक्ल के बड़े पुत्र संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि उनके पिता पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहते थे. उनकी स्मृति में कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया.
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में सदर एसडीएम प्रेरणा सिंह, उपनिर्वाचन पदाधिकारी शशिप्रकाश राय, कुचायकोट बीडीओ आदित्य प्रकाश, मांझा बीडीओ वैभव शुक्ला, कुचायकोट सीओ मनोरंजन शुक्ला, आरओ मनन शुक्ला, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा तथा बृजमोहन दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
परिजनों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
इस अवसर पर रणधीर कुमार शुक्ल, रंजीत शुक्ल, उज्ज्वल शुक्ल, रंजन शुक्ल, गुंजन शुक्ल, मदन शुक्ल, कृष्ण शुक्ल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. स्व. शुक्ल के प्रिय पोते रौनक शुक्ल भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन स्व. रवींद्र नाथ शुक्ल के बताए आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
