गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj Kidnapping Case: गोपालगंज के महम्मदपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अपहरण कांड में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में अन्य आरोपितों की भी जांच जारी है.

Gopalganj Kidnapping Case: गोपालगंज जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महम्मदपुर थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस ने अपहरण कांड में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में महम्मदपुर थाना कांड संख्या 142/26 (दिनांक 10 अप्रैल 2026) में दर्ज अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे नामजद अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार, पिता **चुन्ना मांझी, निवासी चरखरवाहा, थाना महम्मदपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद से वह फरार था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है. मामले में अन्य आरोपितों की संभावित संलिप्तता की भी जांच जारी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish raj

Published by: Vivek Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >