गोपालगंज : पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की, कई सामान जब्त किए गए

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी पवन कुमार के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी के घर से कई सामान जब्त किए गए हैं. यह अभियान जिले के फरार अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा.

Gopalganj News : सिधवलिया थाना क्षेत्र से फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधवलिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के घर पहुंचकर सामान जब्त कर लिया.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया इनामी टोला गांव निवासी धर्मनाथ प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के घर कुर्की की कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, पवन कुमार पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा है.

फरार अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है. जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

गोपालगंज में करंट लगने से युवक की मौत, मोटर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pawan agarwal

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >