गोपालगंज में भारी बारिश और ठनका का ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 96 घंटे रहे सावधान

गोपालगंज में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी के साथ, स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Gopalganj Weather Update : गोपालगंज में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के लिए अगले 24 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

गोपालगंज में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

गोपालगंज में 2 अगस्त को मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिला मुख्यालय के अलावा मीरगंज, बरौली और कटेया समेत कई इलाकों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई जगह बारिश का दौर शुरू हो चुका है.

31 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान, उमस से मिलेगी राहत

आज जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे बारिश से पहले लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि पुरवा हवा और दोपहर बाद होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार रात में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक है.

अगले चार दिनों तक रहेगा बारिश का दौर

3 अगस्त को पूरे दिन बादल छाए रहने और रुक-रुक कर मध्यम बारिश होने का अनुमान है. 4 अगस्त को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. 5 अगस्त को जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 6 अगस्त को भी लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर बिहार में मानसून अधिक सक्रिय हो गया है. इसी वजह से गोपालगंज सहित आसपास के जिलों में गरज वाले बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं. इससे भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की घटनाएं बढ़ सकती हैं.

किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह

आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों से अपील की है कि बादलों की गड़गड़ाहट सुनते ही खेतों से बाहर निकलकर पक्के भवन में शरण लें. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के नीचे बिल्कुल न खड़े हों. निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए खुले बिजली के तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें.

क्या करें और क्या नहीं

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें. यदि बहुत जरूरी न हो तो तेज बारिश और आंधी के समय घर के अंदर ही रहें. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग खुले स्थान पर करने से बचें.

Also Read : गोपालगंज के माधोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, एसपी विनय तिवारी ने लंबित कांडों के निष्पादन के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >