गोपालगंज में बड़े भाई की मौत के सदमे में छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया, लोग प्रेम की मिसाल दे रहे

Gopalganj News:गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना इलाके के साहूचक गांव में मंगलवार और बुधवार का दिन पूरे गांव के लिए बेहद दुखद साबित हुआ हैं. बड़े भाई की मौत के सदमे में छोटे भाई की भी जान चली जाने से गांव में मातम पसरा है. दोनों भाइयों के बीच अटूट प्रेम और अपनापन की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. पड़ोसी ने बताया दोनों भाइयों के बीच राम-लक्ष्मण जैसा प्रेम था.

Gopalganj News🙁राकेश कुमार ) घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना इलाके के साहूचक गांव में मंगलवार और बुधवार का दिन पूरे गांव के लिए बेहद दुखद साबित हुआ हैं. बड़े भाई की मौत के सदमे में छोटे भाई की भी जान चली जाने से गांव में मातम पसरा है.

दोनों भाइयों के बीच अटूट प्रेम और अपनापन की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. जानकारी के अनुसार साहूचक गांव निवासी स्वर्गीय नथनी यादव के बड़े पुत्र 70 वर्षीय रामानंद यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई.

घटना के बारें मे परिजनों ने क्या बताया?

परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. बड़े भाई के निधन की खबर सुनते ही छोटे भाई 65 वर्षीय महातम यादव गहरे सदमे में चले गए. उनकी तबीयत पहले से भी खराब चल रही थी मौत की खबर सुनते ही अचानक और बिगड़ने लगी.

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराए, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. पड़ोसी रघु यादव ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच राम-लक्ष्मण जैसा प्रेम था. इतनी उम्र होने के बावजूद दोनों भाई हमेशा साथ रहते, एक साथ भोजन करते और हर रिश्तेदारी व सामाजिक कार्यक्रम में भी साथ ही जाते थे.

गांव के लोग भाई भाई के प्रेम की मिसाल दे रहे

गांव के लोग दोनों भाइयों की मिसाल अपने बच्चों को दिया करते थे. बड़े भाई रामानंद यादव छोटे भाई को लक्ष्मण मानते थे, जबकि महातम यादव अपने बड़े भाई को श्रीराम की तरह सम्मान देते थे. रामानंद यादव की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है.

वहीं महातम यादव अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है. दोनों भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जबकि दोनों भाइयों के प्रेम व्यवहार को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read: बेगूसराय के इस प्राचीन मंदिर की 3600 एकड़ जमीन भू-माफ़ियाओं के कब्जे में, अयोध्या से जुड़ा है इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >