गोपालगंज में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले की मीरगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा तिवारी टोला गांव में हुई हवाई फायरिंग की घटना का महज कुछ ही घंटों के भीतर त्वरित उद्भेदन करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

Gopalganj Crime News🙁प्रशांत पाठक ) बिहार के गोपालगंज जिले की मीरगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा तिवारी टोला गांव में हुई हवाई फायरिंग की घटना का महज कुछ ही घंटों के भीतर त्वरित उद्भेदन करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक अवैध देशी पिस्टल, एक खोखा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते गुरुवार यानी 14 मई 2026 की रात करीब 10:00 बजे की है. मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा खास, तिवारी टोला स्थित ‘बास बल्ला जेनरल स्टोर’ पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे.

वहां पहुंचकर बदमाशों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. इसी दौरान माहौल को दहशतजदा करने के उद्देश्य से अपराधियों ने अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.

इलाके में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन शुरू

इलाके में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की संवेदनशीलता और सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ आनन्द मोहन गुप्ता और मीरगंज थानाध्यक्ष तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया.

इसके साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया. एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से एक चली हुई गोली का खोखा बरामद किया. जिसे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिवत जब्त कर लिया.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का हुआ गठन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. इस टीम का नेतृत्व हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और मीरगंज थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से कर रहे थे.


गठित विशेष टीम ने पेशेवर रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मानवीय, खुफिया तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त दोनों नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखौली पश्चिम टोला निवासी अमरिश कुमार यादव तथा अमित साह के रूप में की गई है.

आरोपी के घर से हथियार बरामद

पुलिस कस्टडी में कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने फायरिंग की इस घटना में अपनी संलिप्तता सामने आई है.

गिरफ्तार अभियुक्त अमित साह की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान उसके घर से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अवैध देशी पिस्टल और घटना के समय प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को बरामद व जब्त किया गया.

Also Read: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, वट वृक्षों के पास सुबह से उमड़ी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >