Gopalganj News : जादोपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज. जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायलों में हरिहरपुर गांव निवासी रामाकांत साह का पुत्र 28 वर्षीय भीम कुमार साह और दूसरा युवक जनेश्वर महतो का पुत्र 27 वर्षीय संत कुमार बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, तभी आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति नाजुक बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >