थावे. थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता स्व. सुदर्शन पंडित की पत्नी सवारों देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. तभी चोरों ने मौका पाकर मकान में प्रवेश किया और पेटी का ताला तोड़ दिया. चोर चार साड़ियां, एक बोरा चावल, एक बोरा गेहूं तथा कुछ आभूषण लेकर फरार हो गये. चोरी गये सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान में जुटी है.
Gopalganj News : चनावे गांव में घर से नकद-जेवर व सामान ले उड़े चोर

Gopalganj News : चनावे गांव में घर से नकद-जेवर व सामान ले उड़े चोर
Copied link
थावे. थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया.