मांझा बाजार चोरीकांड का पर्दाफाश, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, चार दिन में पुलिस ने खोल दिया राज

Gopalganj News : मांझा बाजार की दो दुकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन किशोर निरुद्ध.

मांझा (गोपालगंज) से अखिल कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : मांझा बाजार में चार दिन पूर्व हुई दो दुकानों में चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन किशोरों को निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी किए गए जींस, पैंट एवं अन्य कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया टोला रुपनछाप गांव निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव की मांझा बाजार स्थित नैतिक फैशन कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के समय छत के सहारे पीछे से प्रवेश कर नगदी सहित बड़ी मात्रा में जींस, पैंट और अन्य कपड़ों की चोरी कर ली थी. इसी रात बाजार स्थित नेचुरल जूस बार को भी चोरों ने निशाना बनाया था.

तीन किशोरों समेत चार आरोपित पुलिस की गिरफ्त में

चोरों ने दुकान के पीछे का करकट काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां से करीब एक लाख 20 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गए थे. एक ही रात में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से बाजार के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त था. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस टीम लगातार तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों के माध्यम से सुराग जुटाने में लगी हुई थी. जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को निरुद्ध कर लिया. पूछताछ के दौरान किशोरों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी.

किशोरों की निशानदेही पर आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कर्णपुरा गांव निवासी सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए कपड़े एवं अन्य सामान बरामद कर लिए हैं. बरामद सामान की पहचान पीड़ित दुकानदारों द्वारा की जा रही है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.गिरफ्तार आरोपित सैफ अली को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है, जबकि निरुद्ध किशोरों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई को बाजार के व्यवसायियों ने सराहनीय बताते हुए संतोष व्यक्त किया है.

Also Read : सीओ की मौजूदगी में अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 1800 लीटर शराब नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >