Gopalganj News : तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े छात्र को मारी टक्कर, मौत

Gopalganj News : कार की रफ्तार इतनी तेज थी की कार अपनी लेन से दूसरी लेन में आकर टक्कर मार दी.


Gopalganj News : (मनीष राज) जिले के थावे थाना क्षेत्र के गोपालगंज एनएच 531 पर थावे बस स्टैंड के पहले बर्फ फैक्ट्री के सामने सड़क पार कर रहे एक युवक वेगनार कार ने टक्कर मार दी. हादसे मे युवक की मौत हाे गई. मरनेवाले युवक की पहचान विदेशी टोला निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय बेटे नवनीत कुमार के रूप में हुई है.

गोरखपुर रेफर किया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

मिली जानकारी के अनुसार नवनीत नवनीत सड़क किनारे अपनी लेन में खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा में जाकर उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि नवनीत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सेना भर्ती का करता था तैयारी

लोगाें ने बताया कि नवनीत सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र था. घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया. लोगों ने बताया कि नवनीत बहुत ही मिलनसार व स्वभावी था.घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

पुलिस कार को जब्त कर जांच में जुटी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया. भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : रास्ता विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल, दो की हालत नाजुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >