कागज पर बढ़ी शिक्षक प्रोफाइल अपडेट की तारीख, पोर्टल पर अब भी बंद है लिंक

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में विभागीय आदेश और ई-शिक्षा पोर्टल में विरोधाभास से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी


Gopalganj news: (प्रशांत पाठक) शिक्षा विभाग की लेटलतीफी और तकनीकी खामियों का खामियाजा एक बार फिर शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है. सरकार द्वारा ‘ई-शिक्षा पोर्टल’ पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करने की समय-सीमा कागज पर तो बढ़ा दी गई है. लेकिन जमीनी स्तर पर पोर्टल अपडेट न होने से हजारों शिक्षक परेशान हैं.

​30 मई थी आखिरी तारीख
बढ़ाई गई समय-सीमा

विभागीय निर्देशानुसार सभी शिक्षकों को अपने वर्तमान पते सहित अन्य जानकारियों को दुरुस्त करने के लिए 30 मई तक का समय दिया गया था. इसके बाद, शिक्षकों की सहूलियत और बचे हुए डेटा को पूरा करने के लिए सरकार ने इस समय-सीमा को बढ़ाकर 5 जून करने का निर्णय लिया.

​पोर्टल पर दिख रही पुरानी डेडलाइन,शिक्षक परेशान


विडंबना यह है कि सरकारी आदेश जारी होने के बावजूद ई-शिक्षा पोर्टल को तकनीकी रूप से अपडेट नहीं किया गया है. पोर्टल पर अभी भी प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 मई की मध्यरात्रि ही दिखाई दे रही है.इसके कारण जैसे ही शिक्षक अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए लॉगिन कर रहे हैं, पोर्टल पर लिंक ओपन नहीं हो रहा है.


आधिकारिक आदेश और पोर्टल के आंकड़ों में इस विरोधाभास के कारण शिक्षकों के बीच संशय और डर का माहौल है. शिक्षकों को डर है कि यदि समय पर प्रोफाइल अपडेट नहीं हुई, तो आगामी प्रशासनिक कार्यों या वेतन संबंधी प्रक्रियाओं में रुकावट आ सकती है.

​तकनीकी सुधार की मांग


शिक्षक संगठनों ने विभाग से मांग की है कि कागजी आदेश जारी करने के साथ-साथ पोर्टल के सर्वर और तारीख को भी तुरंत सुधारा जाए, ताकि बचे हुए शिक्षक बिना किसी मानसिक तनाव के 5 जून तक अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकें.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >