Gopalganj News : हथुआ के मनीछापर में कोचिंग से बाहर बुलाकर छात्र की गोली मारकर हत्या

Gopalganj News : गोपालगंज में बेखौफ और बेलगाम अपराधियों ने शुक्रवार को दिन-दहाड़े कोचिंग से छात्र को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी.

हथुआ. गोपालगंज में बेखौफ और बेलगाम अपराधियों ने शुक्रवार को दिन-दहाड़े कोचिंग से छात्र को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के मनीछापर गांव की है. मृतक छात्र की पहचान आंसू आलम के रूप में हुई, जो मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी के रहनेवाले मुमताज मियां का पुत्र था. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. वहीं, इस हत्या के बाद परिजन आक्रोशित हैं और सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे. परिजनों ने हथुआ अस्पताल में इलाज नहीं होने का आरोप लगाया है.

एसआइटी का हुआ गठन

बताया जाता है कि आंसू कुमार इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था. हत्या की वजह क्या है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआइटी हत्या की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस मृतक के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है कि किसने कॉल करके बुलाया था.

इलाके में दहशत का माहौल

परिजनों का कहना है कि दो साल पहले मृतक की बहन की किडनैपिंग हुई थी, उसके बाद ये वारदात हुई. वहीं, छात्र की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हथुआ, मीरगंज के अलावा उचकागांव और फुलवरिया थाने की पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किये जाने की बात कही है. समाचार लिखे जाने तक छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >