Gopalganj news: बीमारी होने पर ‘गूगल डॉक्टर’ के भरोसे दवा खाना पड़ सकता है भारी

Gopalganj news: बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेना स्वास्थ्य के लिए बन सकता है गंभीर खतरा

Gopalganj news (प्रशांत पाठक) आजकल तबीयत बिगड़ते ही लोग सबसे पहले इंटरनेट पर बीमारी के लक्षण सर्च करने लगते हैं. अपनी बीमारी का लक्षण बताने के बाद ‘गूगल डॉक्टर’ की सलाह के आधार पर लोग मेडिकल शॉप से दवाई लेकर खुद ही खाना शुरू कर दे रहे हैं. लेकिन यह कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है. चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि बिना डॉक्टरी परामर्श के खुद से दवा लेना आपके स्वास्थ्य को गंभीर संकट में डाल सकता है. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी सामान्य होती है. अक्सर एक साधारण सिरदर्द के पीछे कई अलग कारण हो सकते हैं, जिन्हें केवल एक योग्य डॉक्टर ही शारीरिक जांच और टेस्ट के जरिए समझ सकता है. किसी भी बीमारी में चिकित्सक के सलाह के लिए बिना एंटीबायोटिक्स या पेन किलर लेने से किडनी, हार्ट और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

हीट वेव्स से बचाव के लिए पानी जरूरी


हाल क दिनों में भीषण गर्मी तथा हीट वेव के बीच घर से निकलने से पहले भरपेट पानी पीना आवश्यक है. इसके साथ ही यात्रा के दौरान अपने साथ बोतल में पानी रखें या शरीर में पानी की कमी महसूस होने पर प्यास लगने की स्थिति में अबिलंब पानी पीना शुरू करें. जिससे आपके शरीर का आंतरिक टेंपरेचर मेनटेन रहेगा.


पूर्ण जानकारी


ऑनलाइन लेख आपको दवा का नाम तो बता सकते हैं, लेकिन आपकी उम्र, वजन और पुरानी बीमारियों के आधार पर उसकी सही खुराक तय नहीं कर सकते.
जब भी आप या आपके परिवार में कोई अस्वस्थ महसूस करे, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या किसी विश्वसनीय स्थानीय चिकित्सक से संपर्क करें.डॉक्टर लक्षणों के आधार पर जरूरी टेस्ट करवाते हैं. जिससे बीमारी की जड़ का पता चलता है.


व्यक्तिगत उपचार


हर शरीर की बनावट और दवा के प्रति प्रतिक्रिया अलग होती है. डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री देखकर ही इलाज शुरू करते हैं. छोटी सी दिखने वाली बीमारी कभी-कभी गंभीर रूप ले सकती है. समय पर सही परामर्श आपको अस्पताल में भर्ती होने जैसी नौबत से बचा सकता है.


चिकित्सक की राय


इंटरनेट का उपयोग केवल जानकारी बढ़ाने के लिए करें, इलाज के लिए नहीं. दवा की दुकान से सीधे अपनी मर्जी से दवा मांगकर खाना आपके परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है. आपकी और आपके अपनों की जान अनमोल है. बीमारी की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह ही सबसे सुरक्षित रास्ता है.
डॉक्टर: ओपी तिवारी

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >