Gopalganj News : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर पुलिस ने जारी किया नोटिस

गोपालगंज. मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआइआर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

गोपालगंज. मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआइआर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. अब विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नोटिस के अनुसार विधायक को अब हथियारों के साथ उसके लाइसेंस की जांच की जायेगी. मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में जनेऊ के एक निजी कार्यक्रम के दौरान हथियारों को लहराकर महिला के साथ ठुमका लगाने का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस नोटिस जारी किया है. वायरल वीडियो में समर्थकों के हाथों में दिख रहे हथियारों की सत्यता की वैज्ञानिक और बैलेस्टिक जांच करायी जायेगी. अनंत सिंह एवं उनके समर्थकों से उनका पक्ष जानने के साथ ही हथियारों की जांच होनी है. पुलिस के अनुसार दो और तीन मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जतायी गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके. इस मामले में मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का कहना है कि एफएसएल और बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >