Gopalganj News : एक क्लिक पर मिलेगी जिले के शिक्षा विभाग की पूरी जानकारी, नयी वेबसाइट हुई लॉन्च

गोपालगंज. जिले के शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा विभाग से जुड़ीं जरूरी जानकारियों के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा.

गोपालगंज. जिले के शिक्षा विभाग ने शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा विभाग से जुड़ीं जरूरी जानकारियों के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा. इसके लिए विभाग ने EduGopalganj.in नाम से नयी वेबसाइट शुरू की है. वेबसाइट का उद्घाटन डीइओ योगेश कुमार ने किया.

छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री व करियर मार्गदर्शन की मिलेगी जानकारी

इस अवसर पर डीपीओ एमडीएम ब्रजेश कुमार, जिला अकादमिक सेल के टीम लीडर मनीष कुमार सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. डीइओ योगेश कुमार ने बताया कि इस वेबसाइट पर छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री, ऑनलाइन कक्षाएं, बोर्ड परीक्षा के अपडेट, महत्वपूर्ण नोट्स और करियर मार्गदर्शन की जानकारी मिलेगी. वहीं शिक्षकों और अभिभावकों को विभागीय आदेश, योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि वेबसाइट का उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी जानकारियों को सरल और तेज तरीके से लोगों तक पहुंचाना है. साथ ही यह मंच छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं और सुझावों के समाधान में भी मदद करेगा. वहीं डीपीओ एमडीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि आज के समय में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं. यह वेबसाइट जिले के विद्यार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने का काम करेगी. जिला अकादमिक सेल के टीम लीडर मनीष कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में वेबसाइट को और समृद्ध किया जायेगा. इसमें बोर्ड परीक्षा की विशेष तैयारी सामग्री, ऑनलाइन क्लास, मॉडल प्रश्नपत्र, करियर सलाह और शिक्षा विभाग से जुड़ी ताजा सूचनाएं नियमित रूप से डाली जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >