Gopalganj News : स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर जिले भर में की गयी बैठक, पुलिस ने दिये जरूरी निर्देश

गोपालगंज. जिले में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.

गोपालगंज. जिले में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा. उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना. साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कई अहम निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने कहा कि सभी व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा, व्यवसायियों को यह भी सलाह दी गयी कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया कि व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ायी जायेगी. इस पहल से स्वर्ण व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >