Gopalaganj News : पिछड़ा वर्ग जनगणना और मुफ्त उच्च शिक्षा की मांग पर प्रदर्शन

Gopalganj News : शिक्षा व आरक्षण सुधार को लेकर गोपालगंज में बड़ा प्रदर्शन, कई प्रमुख लोग शामिल

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले में विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने समाहर्ता महोदय के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कई अहम मांगें रखीं. उन्होंने यूजीसी से संबंधित नीतियों को सही ढंग से लागू करने, पिछड़ा वर्ग की अलग से जनगणना कराने तथा शिक्षा में समानता का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की. इसके साथ ही देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा निःशुल्क करने की मांग भी उठाई गई.

अत्यंत पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 36% करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

प्रदर्शनकारियों ने मंडल आयोग की सिफारिशों के आधार पर ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा रोहिणी आयोग की अनुशंसाओं को सार्वजनिक कर उसे लागू करने की बात कही. बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 36 प्रतिशत करने और अतिपिछड़ों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई. वही इस प्रदर्शन में मौजूद रहे राधेश्याम शर्मा, डॉक्टर बी एन चौधरी, इंजीनियर विशाल बाबू, मोतीलाल प्रसाद ,हरिश्चंद्र शर्मा ,अश्विनी शर्मा सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग रहे मैजूद.

Also Read : Siwan News : कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर डीएम ने दिखाई सख्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >