Gopalganj News: सीट के अंदर छुपाकर हो रही थी शराब तस्करी, जांच में खुला राज

Gopalganj News: गोपालगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Gopalganj News: (मनीष राज) बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद भी शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं. गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ऐसे टेम्पू को जब्त किया, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. जांच के दौरान पाया गया कि टेम्पू की सीट के अंदर और वाहन के कोने-कोने में बेहद चालाकी से शराब छुपाकर तस्करी की जा रही थी.

भारी मात्रा में शराब बरामद

उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में यह कार्रवाई की, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट थाना के चौका गांव निवासी नागेंद्र राम के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करी की सूचना खुद आरोपी के बड़े भाई राकेश कुमार ने उत्पाद विभाग को दी थी. सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोच लिया.

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मध्‍य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >