Gopalganj News : विद्यालय में बच्चों को चमकी बुखार से बचाव की दी गयी जानकारी

थावे. थावे प्रखंड के विश्वंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

थावे. थावे प्रखंड के विश्वंभरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को चमकी बुखार एवं दिमागी बुखार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में धतिवना पंचायत स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) कविता शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सीएचओ ने बताया कि चमकी बुखार को दिमागी बुखार भी कहा जाता है. इस बीमारी में दिमाग में सूजन आ जाती है, जिससे मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है. उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बेहोशी इसके प्रमुख लक्षण हैं. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील

उन्होंने कहा कि यह बीमारी प्रायः मई, जून और जुलाई महीने में अधिक फैलती है. बच्चों को सुबह खाली पेट लीची नहीं खाने की सलाह दी गयी. साथ ही तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गयी. सीएचओ ने बताया कि किसी बच्चे में चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए. कार्यक्रम में शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >