Gopalganj News: गोपालगंज में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Gopalganj News: गोपालगंज में युवक की मौत के बाद भारी बवाल हो गया है. इस दौरान परिजनों ने पुलिस से नोंकझोंक भी की, इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में बेखौफ बदमाशों ने तीन युवकों को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. तीनों युवकों को गंभीर हालत में गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसी दौरान एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जादोपुर थाने का घेराव कर भारी बवाल कर दिया, इसके साथ ही सड़क पर शव रखकर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई और परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया, इसके साथ ही पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के नवादा गम्हरिया गांव के राजकिशोर साह के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई. घटना स्थल पर पांच थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि घटना के बाद से पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. हत्या के बाद से आक्रोशित परिजनों ने लगातार अपराधियों के गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही एसपी और पुलिस के वरीय अधिकारी को भी बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

Also Read: Chhath Puja: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने लिया घाटों का जायजा, सीएम बोले- सब अच्छा होगा

गोपालगंज में युवक की मौत के बाद भारी बवाल

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले जादोपुर शुक्ल गांव में बिट्टू, छोटू और आकाश तीन युवकों पर चार बाइक सवार अपराधियों ने अचानक हमला किया था. चारों बदमाशों ने तीनों युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया था. आनन फानन में लोगों ने तीनों घायल युवकों को गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक युवक बिट्टू की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और विशम्भरपुर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >