हत्या के बाद सिर लेकर फरार हुए अपराधी, गन्ने के खेत से मिला युवक का शव, सिर की तलाश जारी

Gopalganj News : विशंभरपुर में खौफनाक वारदात: युवक की हत्या के बाद शव बरामद, सिर की तलाश जारी.

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : विशंभरपुर थाना क्षेत्र के दियर विजयपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक की हत्या करने के बाद शव को जहां गन्ने की खेत में फेंक दिया. वहीं सिर को साथ लेते गये. घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की देर शाम विशंभरपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद किया. जबकि सिर की तलाश करती रही. उधर, वारदात की सूचना पर पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. 31 मई के बाद दूसरी घटना से इलाके के लोग खौफजदा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर सड़क के किनारे एक बाइक फेंका मिला. खेत की ओर लोग गये तो गन्ना की खेत में शव को देखा. उसके बाद विशंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार को सूचना दिया. उसके बाद पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. बाइक के नंबर से मृतक की पहचान की कोशिश में जुटी रही. उधर, सिर की भी तलाश ग्रामीणों के साथ मिलकर किया गया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कही और करने के बाद शव को गन्ने की खेत में ठिकाने लगाया गया है.

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

गन्ना के खेत से युवक का सिरकटा शव मिलने के बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया. देर रात पहुंची एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य को जुटाया. उसके आधार पर केस को सुलझाना पुलिस के लिए आसान होगा.

चंवर से मिला युवक का शव, परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

शुक्रवार को मिला शव जिस चंवर से बरामद हुआ, उसी चंवर से 31 मई की शाम मोहन यादव मठिया नंदलाल बाजार खरीदारी के लिए गये थे. इसी दौरान, पूर्व से घात लगाये बैठे आरोपितों ने उन्हे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया. परिजन बताते हैं कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गुमानिया व दिवर विजयपुर चंवर में उनका शव के खेत से बरामद हुआ. गांव के ही संदीप यादव और रवि यादव पर परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह घटना पूर्व से चल रहे विवाद के चलते अंजाम दिया गया था. जिसका खुलासा आजतक पुलिस नहीं कर सकी है.

Also Read : तस्वीरें बयां कर रहीं हकीकत! छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था फेल, मरीज को ले जाने के लिए जूझते रहे परिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >