इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
Gopalganj News: (मनीष राज )गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.
मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के पनदेवरी गांव निवासी हिर्दया राम (22 वर्ष), पिता मुकेरी राम के रूप में की गई है.
बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हिर्दया राम मंगलवार को कटेया बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.
परिजन युवक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
परिवार में पसरा मातम
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुआ ‘मंगलवार मॉडल’, अब नए दिन होगी बिहार कैबिनेट की बैठक
