Gopalganj News : थावे में दादी-पोते की एक साथ निकली अर्थी, रो पड़े ग्रामीण

थावे. दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से गांव-जवार रो पड़ा. विदेशी टोला का माहौल गमगीन हो गया.

थावे. दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से गांव-जवार रो पड़ा. विदेशी टोला का माहौल गमगीन हो गया. लोग इस घटना से रो पड़े. परिजनों में चीत्कार मचा रहा. दादी के निधन की सूचना मिलने पर रविवार की रात एक युवक दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहा था. वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कट नंबर 209 के पास, पिपरौली गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया. थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी, गैस चूल्हा बनाने वाले दुकानदार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के 28 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार श्रीवास्तव उर्फ छोटू ने रविवार की रात अपनी दादी सुशीला देवी के निधन की सूचना पाकर दिल्ली से बाइक से घर के लिए निकला था. सोमवार की सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की मां और पत्नी पलक बार-बार बेहोश हो रही थीं. पूरा मुहल्ला गमगीन था. मृत युवक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था. पिछले वर्ष नवंबर में उसकी शादी हुई थी और वह लगभग 15 दिन पहले अपनी पत्नी पलक को दिल्ली से घर लाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >