गोपालगंज में कैफे में लगी आग, पोस्ट ऑफिस चौक पर अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Gopalganj News : गोपालगंज कैफे आग हादसा: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पोस्ट ऑफिस चौक पर मची अफरातफरी.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित गोपालगंज क्लब कैफे में शनिवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बोर्ड में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. ग्राहक और कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों और कैफे कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची बड़ी अनहोनी

पानी और उपलब्ध साधनों की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कैफे के बिजली बोर्ड और कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. जबकि अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी का कहना है कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया है.

Also Read : नवादा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, प्रस्तावित कॉलेज के लिए भूमि जांच, प्रशासनिक टीम का निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >