गोपालगंज में पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Gopalganj news:गोपालगंज के उचकागांव में बहू को रखने के विवाद को लेकर हुई पंचायती हिंसक हो गई. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gopalganj News: (प्रशांत पाठक) गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव में बहू को साथ रखने के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक पक्ष के दो लोग घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

घटना में मीरगंज थाना क्षेत्र के जीगना गांव निवासी सुनील चौरसिया और उनके भाई प्रदीप चौरसिया घायल हो गए. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया.

दूसरे पक्ष के चार लोग सदर अस्पताल में भर्ती

वहीं दूसरे पक्ष से उचकागांव निवासी कृष्णा चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, नितिन चौरसिया और सुभावती देवी घायल हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला

घायल सुनील चौरसिया की बहन गुडन देवी के आवेदन पर उचकागांव निवासी उनके पति दीपक चौरसिया, ससुर कृष्णा चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, सास सुभावती देवी, ननद अंजली कुमारी सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दूसरी ओर घायल कृष्णा चौरसिया के आवेदन पर मीरगंज थाना क्षेत्र के जीगना गांव निवासी अजय चौरसिया, सुनील चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, संजय चौरसिया, शिवम चौरसिया, छोटू चौरसिया सहित आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

उचकागांव थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >