Gopalganj News: सरकारी स्कूल के दो महिला शिक्षकों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, शिक्षा विभाग से पहले भी की गई थी शिकायत

Gopalganj News: जिले के एक सरकारी स्कूल में दो महिला शिक्षक कुर्सी पर बैठने के लिए आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे. ग्रामीणों ने दोनों शिक्षिकाओं को लेकर पहले भी शिक्षा विभाग से शिकायत की है.

Gopalganj News: गोपालगंज के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के खोमहारी गांव के सरकारी स्कूल में दो शिक्षिका कुर्सी के लिए आपस में भिड़ गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लाठी डंडे भी चलने लगे. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर दिया. अब लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. साथ ही तरह-तरह का रिएक्शन भी दे रहे हैं. वायरल वीडियो बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के खोमहारी गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. 

कुर्सी को लेकर विवाद शुरू

बीते शनिवार को विद्यालय की दो महिला शिक्षक के बीच कुर्सी को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की. लेकिन, बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों आपस में भिड़ गई और पुलिस की मौजूदगी में भी लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई.

शिक्षा विभाग से की गई थी शिकायत

मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में आए दिन दोनों शिक्षिका मारपीट करती हैं और झगड़ा करती हैं. इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से कई बार की गई है, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच नहीं की और ना ही कोई कार्रवाई हुई. लोगों का कहना है कि शिक्षकों के मारपीट का खामियाजा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. 

शिक्षकों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गोपालगंज से विवाद की दूसरी घटना

वहीं दूसरी तरफ गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला खाप टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी. हमले में दो युवक चाकू लगने से जख्मी हो गए. जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने एक युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. जबकि दूसरे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी युवकों की पहचान बसडिला खाप गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार और गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोध छापर गांव के रहने वाले रोहन कुमार के रूप में की गई है.

ALSO READ: Bettiah Raj Land Auction: इस दिन होगी बेतिया राज की जमीन की नीलामी, जानिए नियम और शर्तें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >