डॉक्टर से 12 लाख की रंगदारी, मनिंदर मिश्रा ने दी जान से मारने की धमकी: जानिए क्या है पूरा मामला

Gopalganj News: गोपालगंज में एक लाख के इनामी अपराधी मनिंदर मिश्रा ने निजी अस्पताल संचालक डॉ. संदीप गुप्ता से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रकम नहीं देने पर 48 घंटे में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां यूपी-बिहार के कुख्यात वांटेड अपराधी मनिंदर मिश्रा ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है. एक लाख रुपये के इनामी इस अपराधी ने भोरे थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर बदमाश ने डॉक्टर को 48 घंटे के भीतर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना के बाद से पीड़ित चिकित्सक का परिवार बेहद डरा हुआ है. पीड़ित ने भोरे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

दो अलग-अलग नंबरों से आया कॉल

मिली जानकारी के अनुसार, भोरे के खजुराहा मोड़ स्थित गिरजा शंकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में पूरी आपबीती बताई है. उन्होंने कहा कि 7 जून को उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन आया था. कॉल करने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात अपराधी मनिंदर मिश्रा बताया और सीधे 12 लाख रुपये की मांग कर दी.

48 घंटे का मिला अल्टीमेटम, दहशत में परिवार

डॉ. गुप्ता ने पुलिस को बताया कि अपराधी ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि अगर 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं मिले, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. इस धमकी के बाद से डॉक्टर और उनका पूरा परिवार खौफ के साये में जी रहा है. पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस से दोनों मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच करने, प्राथमिकी दर्ज करने और अपने परिवार की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

मनिंदर मिश्रा पर दर्ज हैं 19 से ज्यादा मामले

बता दें कि मनिंदर मिश्र पर यूपी और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती समेत करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं. लाला छापर में हुए लूटकांड और उसकी लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. फिलहाल, बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस पूरे मामले पर भोरे थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित डॉक्टर का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.
इस रंगदारी कांड के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और डॉक्टरों के बीच भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >