Gopalganj News: डीएम की जांच में तटबंधों की खुली पोल, गैवियन बेडबार धंसा और कटावरोधी कार्य अधूरे मिले

Gopalganj News: गोपालगंज में गंडक नदी के तटबंधों और कटावरोधी कार्यों की जांच के दौरान डीएम पवन कुमार सिन्हा को कई गंभीर खामियां मिलीं. कई जगह गैवियन बेडबार धंसे मिले, परकुपाइन क्षतिग्रस्त पाए गए और तटबंधों पर झाड़ियां उगी थीं. डीएम ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है.

Gopalganj News (संजय कुमार अभय): जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सारण तटबंध, मंगलपुर पुल और गंडक नदी से जुड़े विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर तटबंधों की खराब स्थिति, अधूरे कटावरोधी कार्य और झाड़ियों से घिरे बांध मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने मानसून से पहले सभी सुरक्षा कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.

गैवियन बेडबार धंसे, परकुपाइन संरचनाएं मिलीं क्षतिग्रस्त

विशम्भरपुर क्षेत्र में जांच के दौरान कई जगह गैवियन बेडबार भूमि स्तर से नीचे धंसे मिले, जबकि परकुपाइन संरचनाएं क्षतिग्रस्त पाई गईं. डीएम ने इसकी गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी. भगवानपुर क्षेत्र में भी तटबंधों पर भारी बारिश से कटाव होने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाए गए.

मंगलपुर पुल और छरकी क्षेत्रों में भी मिली खामियां

मंगलपुर पुल के निरीक्षण के दौरान दो स्पैन के बीच गैप पाया गया, जिसे संभावित दुर्घटना का कारण बताते हुए तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया गया. वहीं ख्वाजेपुर-गौसिया छरकी क्षेत्र में कटावरोधी कार्य की रफ्तार काफी धीमी पाई गई. सलेमपुर छरकी में सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और 10 जून से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

बांधों पर झाड़ियां साफ करने का निर्देश

जमीरटोला और बीओएमएफओ बांधों पर भारी मात्रा में झाड़ियां और खरपतवार पाए गए. डीएम ने सफाई अभियान चलाकर सभी रेट होल और फोकस होल की पहचान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मानसून से पहले तटबंधों की मरम्मत, सुरक्षा और सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: Gopalganj News: पूर्व सैनिक पर चाकू से जानलेवा हमला मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >