भीषण गर्मी में ढोढवालिया पंचायत की नल-जल योजना ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Gopalganj News: गोपालगंज के ढोढवालिया पंचायत में पिछले एक साल से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Gopalganj News (कुचायकोट से राजेश पांडेय की रिपोर्ट): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल का जल’ योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है. कुचायकोट प्रखंड के ढोढवालिया पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ी है. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. दावों के विपरीत आज तक लोगों के घरों की टोटियों से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची.

भीषण गर्मी के इस दौर में, जब पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब ग्रामीण दूसरे के घरों या निजी चापाकलों से पानी ढोने को मजबूर हैं. वहीं बीडीओ सुनील कुमार मिश्र से पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि अब टंकी का कार्य पीएचइडी विभाग संभाल रहा है. उनको सूचित कर दिया गया है. उनके स्तर से ही उसे दुरूस्त कराया जायेगा.

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल के दौरान कई बार पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मोटर सही है, पानी की टंकी भी दुरुस्त है. ऑपरेटर अपनी सुविधानुसार मोटर चलाकर पानी की टेस्टिंग कर लेते हैं, लेकिन घरों तक नियमित जलापूर्ति नहीं की जाती. पानी के अभाव में इस तपती गर्मी में लोगों का जीवन कठिन हो गया है.

अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से अधिकारी अनजान नहीं हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा तथा समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. भीषण गर्मी के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण सरकार की करोड़ों रुपये की योजना सफेद हाथी साबित हो रही है.

ग्रामीणों की मांग, जल्द शुरू हो जलापूर्ति

ढोढवालिया पंचायत के आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कागजी खानापूर्ति और टेस्टिंग के बजाय तत्काल घरों तक पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

Also Read: हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >