भीषण गर्मी के बीच थावे दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

Gopalganj News: गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे भक्त, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही.

Gopalganj News: (चितरंजन उपाध्याय) भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के बावजूद सोमवार को थावे दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा. महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां के चरणों में मत्था टेका.

दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे श्रद्धालु

मंदिर में बढ़ती भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ा. दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. इसके बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और वे धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे.

गर्म जमीन से जले श्रद्धालुओं के पैर

मंदिर परिसर में जमीन अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण कई श्रद्धालुओं को नंगे पैर चलने में कठिनाई हुई. कई लोगों के पैर गर्म फर्श से झुलसते नजर आए. भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर न्यास समिति की ओर से श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए उनके पैरों पर पानी डाला जा रहा था.

पानी जमा होने से बढ़ी फिसलन

श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए डाला गया पानी मंदिर परिसर की सड़कों पर जमा हो गया, जिससे कई स्थानों पर फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई. इससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थावे टीओपी प्रभारी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिसकर्मी लगातार भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे रहे.

आस्था पर भारी नहीं पड़ी गर्मी

भीषण गर्मी और उमस के बावजूद मां थावेवाली के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी. दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: काम कर लौट रहे दो लोगों की मौत, 9 घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >