Gopalganj News : ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची भगदड़

Gopalganj News : लोगों को सुरक्षित हटाकर बड़ा हादसा टाला गया

Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : थावे ओवरब्रिज के पास अरना रोड में आरोग्य हॉस्पिटल के समीप रविवार की देर शाम लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब चल रहा था और उसमें तकनीकी खराबी की शिकायत लगातार की जा रही थी.

समय पर मरम्मत नहीं होने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार चिंगारी निकलने की घटनाएं भी हुई थीं. काफी लोड के कारण लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह हादसा हो गया.घटना के दौरान आरोग्य हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एसके यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

Also Read : Saran News : नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >