नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने दिल्ली और लखनऊ से किया बरामद

Gopalganj News : नगर थाना पुलिस ने सभी किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से किया बरामद

Gopalganj News (मनीष राज) : नगर थाना की पुलिस ने एक ही साथ पांच किशोरियों के लापता होने की सूचना के बाद बेचैन हो गई. इस दौरान पुलिस ने एक किशोरी को सिवान स्टेशन से बरामद कर लिया था. जबकि लापता अन्य चार किशोरियों की बरामदगी के लिए अलग-अलग जगह पर छापेमारी अभियान चला रही है. इस मामले में लापता चार किशोरी के स्वजन ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी कराई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में लापता हुई तीन किशोरी को दिल्ली व एक किशोरी को यूपी के लखनऊ से बरामद कर लिया है.साथ ही कोर्ट में पेश करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है.जानकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली पांच किशोरी आपस में अच्छी दोस्त हैं.

टेक्निकल सेल की मदद से बरामदगी अभियान तेज किया

वह मोबाइल पर रील बनाकर फेमस होने के लिए अपने स्कूल व पार्क में भी रील बनाने का कार्य करती हैं. इसी बीच सभी पांचों किशोरी शनिवार को अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं. साथ ही सभी फरार हो गईं. स्कूल का समय समाप्त होने के बाद भी जब किशोरी अपने-अपने घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने चिंता जाहिर करते हुए खोजबीन शुरू कर दी. वहीं स्कूल की तरफ से जानकारी मिली कि कोई स्कूल नहीं आई थी. इसके साथ ही शनिवार की शाम को स्वजन ने नगर थाना की पुलिस को आवेदन देते हुए सभी जानकारी साझा की. जिसके बाद नगर थाना की पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से सभी को बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया.

रील वीडियो के कारण लापता हुईं किशोरियों का मामला हुआ निष्पादित

इस दौरान पुलिस ने एक किशोरी को सिवान रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था. जबकि लापता तीन किशोरियों के स्वजन को टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया. वहीं एक किशोरी को यूपी के लखनऊ से बरामद किया गया. सभी को नगर थाना लेकर मंगलवार को पुलिस पहुंची. साथ ही बरामद की गई किशोरी से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया.

Also Read : महनार के करनौति पंचायत भवन में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लाभुकों को दिए विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >