Gopalganj News : बेलवानवा के समीप बोलेरो से टकरायी बाइक, चार लोग घायल, दो की हालत नाजुक

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवानवा गांव के समीप बोलेरो से बाइक टकरा गयी. इस पर सवार पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवानवा गांव के समीप बोलेरो से बाइक टकरा गयी. इस पर सवार पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में चल रहा है. सीवान जिला के तरवारा मोड़ के निवासी लाल बहादुर महतो, सुमन देवी अनुज कुमार और लड़की रिंकी कुमारी अपने परिवार के साथ बाइक से जा रही थे. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डॉक्टर के अनुसार घायलों में से दो की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >