Gopalganj News : पांच लाख के स्मैक के साथ महिला समेत दो ड्रग्स पेडलर हुए गिरफ्तार

मांझा. मांझा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहोराहाता पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक महिला सहित दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

मांझा. जिले के युवा ड्रग्स पेडलरों के रडार पर हैं. युवाओं को सूखा नशे के गर्त में धकेलने के लिए ड्रग्स के कारोबारियों ने शहर के बाद अब गांव का रुख किया है. मांझा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहोराहाता पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक महिला सहित दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से 95 ग्राम स्मैक जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 600 नकद भी जब्त किये हैं. गिरफ्तार पेडलरों में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट गांव निवासी बलिस्टर सिंह के पुत्र हरकेश सिंह तथा नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड 2 निवासी रौशन तारा हैं. उनके पास से जब्त स्मैक का कीमत लगभग पांच लाख की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मांझा थाने की पुलिस बहोरा हाता में वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक बाइक सवार को रोका गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 95 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि हरकेश सिंह पेशेवर पेडलर है. उसकी कुंडली को पुलिस खंगालने में जुटी है. उस पर पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामला कुचायकोट थाना में दर्ज है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

नाबालिगों को भी नशे की लत लगा रहे माफिया

मादक पदार्थ तस्कर हर तरह के नशे की खेप को जिले में पहुंचा रहे हैं. नशे की गिरफ्त में युवाओं को भी लाया जा रहा है. युवाओं से नाबालिग तक भी नशे की पहुंच हो रही है. इस तरह से मादक पदार्थ तस्कर जिले के ग्रामीण इलाके में भी पंजाब जैसे हालात बना रहे हैं. यह आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक है. नशेबाज युवाओं के छोटे-छोटे ग्रुप सक्रिय हो रहे हैं. वह नशा तस्करी के साथ-साथ नाबालिगों को भी नशे की लत लगा रहे हैं. चिंता की बात यह है कि नाबालिग के हाथों तक नशे की पहुंच हाे रही है. यह बच्चे पढ़ाई छोड़कर अपराध करने की ओर मुड़ रहे हैं. छोटे-छोटे अपराध से शुरू होकर बड़ी घटना से भी पीछे नहीं हटते.

इन मादक पदार्थाें की हो रही आपूर्ति

जानकार सूत्रों ने बताया कि जिले में तस्कर चरस, स्मैक, हेरोइन, नशीली गोलियां, एमडीएमए, नशीला पाउडर, अल्प्राजोलम पाउडर, इलेक्ट्रानिक सिगरेट, गांजा की आपूर्ति कर रहे हैं. जिले में ओजी गांजा से लेकर डार्क वेब तक भी बेचा जा रहा है.

हाइ अलर्ट मोड में पुलिस के अधिकारी

सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि ड्रग्स के कारोबार को लेकर पुलिस हाइअलर्ट मोड में है. सरेया की महिला के अरेस्ट होने के बाद साफ है कि यह बड़ा नेटवर्क है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है. कुछ और लोगों की भूमिका की जांच हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >