थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की देर शाम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 बैरिकेडिंग लगायी गयी. यह पहल आर्या हॉस्पिटल की ओर से की गयी है. इसका मुख्य उद्देश्य सोमवार और शुक्रवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है. बैरिकेडिंग लगने से मंदिर प्रशासन को दुर्गा पूजा समेत विशेष अवसरों पर भी भीड़ प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी. इसके माध्यम से श्रद्धालु सुव्यवस्थित कतार में मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे परिसर में अव्यवस्था और धक्का-मुक्की की संभावना कम होगी. मौके पर डॉ कौशल्या सिंह, मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय तथा अमरेंद्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर परिसर में लगायी गयी 10 बैरिकेडिंग

Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर परिसर में लगायी गयी 10 बैरिकेडिंग
Copied link
थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की देर शाम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 बैरिकेडिंग लगायी गयी.