गोपालगंज में भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी, 60 अपराधियों की लिस्ट तैयार, IPS विनय तिवारी का क्या है प्लान?

Bihar News: गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. पुलिस ने 60 अपराधियों की लिस्ट बनाई है. उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा जाएगा.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. जिले के एसपी विनय तिवारी ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराधियों की अवैध कमाई पर भी सीधा प्रहार किया जाएगा. इसी कड़ी में पुलिस ने 60 बड़े भू-माफियाओं की एक स्पेशल लिस्ट तैयार की है, जिसे जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपा जाएगा.

आर्थिक जड़ों पर वार की तैयारी

पुलिस अब अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए उनकी आर्थिक ताकत को निशाना बना रही है. एसपी के निर्देश पर ऐसे अपराधियों की पहचान की गई है, जिन्होंने हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जाने के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है. जांच पूरी होने के बाद इनकी जमीन, मकान और कारोबार को ‘मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ के तहत जब्त किया जा सकता है.

लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

पुलिस की इस स्पेशल लिस्ट में जिले के कई कुख्यात नाम शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, गंग दयाल यादव, मुर्गा बाबा और डब्लू तिवारी जैसे प्रभावशाली लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है. इसके अलावा योगेंद्र पंडित, मुकेश कुशवाहा, भूषण कुशवाहा, उदय नारायण कुशवाहा, राजपाल कुशवाहा और उमेश कुशवाहा जैसे आरोपियों पर संगठित अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है. ये सभी जमीन कब्जाने और रंगदारी वसूली के सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं.

संपत्तियों की हो रही गहन जांच

प्रशासन अब इन सभी आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों का बारीकी से आकलन कर रहा है. पुलिस यह पता लगा रही है कि उनकी आय का स्रोत क्या है और किन-किन नामों पर संपत्ति खरीदी गई है. रिश्तेदारों और करीबी लोगों के नाम पर की गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं.

कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस बड़ी कार्रवाई की खबर मिलते ही जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. पुलिस का मानना है कि जब इनकी संपत्तियां जब्त होंगी, तो अपराध की जड़ें कमजोर होंगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

Also Read: सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार में तेज हुआ बुलडोजर एक्शन, छपरा और मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >