गोपालगंज के शिक्षकों को मिलेगा ‘कदम प्लस’ का प्रशिक्षण, 8 अगस्त को डायट थावे में कार्यशाला

गोपालगंज जिले के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है. 8 अगस्त को डायट थावे में शिक्षकों के लिए ‘कदम प्लस’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी.

गोपालगंज: सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है. जिले के मांझा और गोपालगंज प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक के लिए 8 अगस्त को डायट थावे में ‘कदम प्लस’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है.

गतिविधि आधारित शिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस

यह कार्यशाला ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया के सहयोग से आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य विद्यालयों में Activity Based Learning (ABL) को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है.

प्रशिक्षण का आयोजन डायट थावे के प्रशिक्षण सभागार में होगा.

2024 से जिले में संचालित हो रहा है ‘कदम प्लस’ कार्यक्रम

शिक्षा विभाग के अनुसार ‘कदम प्लस-2030: नो चाइल्ड लेफ्ट’ कार्यक्रम वर्ष 2024 से गोपालगंज जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के तहत कक्षा में बच्चों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करने और प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

नई शिक्षण तकनीकों की दी जाएगी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के प्रभावी तरीके, कक्षा संचालन की नई तकनीक तथा बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी.

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस उन्मुखीकरण के बाद विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा इसका लाभ जिले के हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा.

समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

डीपीओ ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, डायट थावे के प्राचार्य तथा अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम की सफल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी प्रतिभागियों से समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >