School Thik Karo-Shiksha Sudharo: इंकलाबी नौजवान सभा की सदर प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को भाकपा माले जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन की 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से रिशु सिंह को प्रखंड संयोजक और मैनुदीन आलम को सह संयोजक बनाया गया.
संयोजन समिति में संजीत कुमार, सदाम हुसैन, संजीव कुमार, मैनुदीन आलम, अवधेश बारी, दीप राज, रिशु सिंह, सत्येंद्र माझी, मंजूर आलम, उपेंद्र साह और रामनाथ राम को शामिल किया गया.
‘स्कूल ठीक करो-शिक्षा सुधारो’ अभियान चलाने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक रिशु सिंह ने ‘स्कूल ठीक करो-शिक्षा सुधारो’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का आह्वान किया.
उन्होंने संगठन का सदस्यता अभियान चलाने के साथ पंचायत स्तर पर स्कूलों की व्यवस्था की जांच करने की बात कही. उन्होंने कहा कि स्कूलों में व्याप्त समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए आंदोलन किया जायेगा.
युवाओं और छात्रों की आवाज सुनने की मांग
सह संयोजक मैनुदीन आलम ने कहा कि सरकार को आलोचना दबाने के बजाय युवाओं और छात्रों की आवाज सुननी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति देशद्रोह नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ताकत है.
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जेन-जी और जेन-अल्फा के युवाओं एवं छात्रों के आंदोलनों ने यह स्पष्ट किया है कि देश का युवा नफरत और विभाजन की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार, लोकतांत्रिक अधिकार और बेहतर भविष्य की मांग कर रहा है.
छात्र-युवा संवाद में शामिल होंगे सैकड़ों युवा
बैठक में बताया गया कि 7 अगस्त को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले छात्र-युवा संवाद में सैकड़ों छात्र और युवा शामिल होंगे. बैठक में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा की गयी.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
