गोपालगंज में ICDS के 75 कर्मियों का तबादला, 5 जुलाई तक नए पदस्थापन पर योगदान अनिवार्य

Gopalganj ICDS Transfer : गोपालगंज में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिलाधिकारी समीर सौरभ के आदेश पर जिले के 75 कर्मियों का स्थानांतरण और नवपदस्थापन किया गया है.

Gopalganj ICDS Transfer : (अवधेश कुमार राजन) गोपालगंज में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जिलाधिकारी समीर सौरभ के आदेश पर जिले के 75 कर्मियों का स्थानांतरण और नवपदस्थापन किया गया है. सभी कर्मियों को 5 जुलाई तक नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा.

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला

गोपालगंज जिला प्रशासन ने समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के विभिन्न परियोजना कार्यालयों में कार्यरत 75 कर्मियों का तबादला किया है. स्थानांतरित कर्मियों में 53 महिला पर्यवेक्षिकाएं, 11 प्रखंड समन्वयक तथा 11 डाटा एंट्री ऑपरेटर/कार्यपालक सहायक शामिल हैं. इस आदेश के बाद आईसीडीएस विभाग में हलचल तेज हो गई है.

5 जुलाई तक योगदान देना अनिवार्य

जिलाधिकारी समीर सौरभ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को 5 जुलाई तक हर हाल में अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा. यदि कोई कर्मी निर्धारित समय तक योगदान नहीं देता है, तो उसे 6 जुलाई की अपराह्न से स्वतः विरमित माना जाएगा.

पुराने कार्यालय में कार्य लेने पर होगी कार्रवाई

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि स्थानांतरण के बाद भी किसी अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मी से पुराने कार्यालय में कार्य लिया जाता है, तो उस अवधि का वेतन संबंधित पदाधिकारी के वेतन से वसूला जाएगा. जिला प्रशासन ने आदेश के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं.

53 महिला पर्यवेक्षिकाओं का हुआ स्थानांतरण

सबसे अधिक फेरबदल महिला पर्यवेक्षिकाओं के स्तर पर किया गया है. बैकुंठपुर, बरौली, भोरे, गोपालगंज सदर, हथुआ, कटेया, कुचायकोट, मांझा, पंचदेवरी, फुलवरिया, सिधवलिया, थावे, उचकागांव और विजयीपुर परियोजना कार्यालयों के बीच कुल 53 महिला पर्यवेक्षिकाओं का स्थानांतरण किया गया है.

11 प्रखंड समन्वयकों के भी बदले गए कार्यक्षेत्र

जिले के 11 प्रखंड समन्वयकों का भी विभिन्न परियोजना कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है. अमलेश गिरी को कटेया के साथ पंचदेवरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा मनोरंजन कुमार, अनुभव आनंद, आशुतोष कुमार, आलोक रंजन, अन्नु कुमारी, मनीषा कुमारी, मेराज अली और अन्य समन्वयकों को नए पदस्थापन स्थल आवंटित किए गए हैं.

Gopalganj News : आईसीडीएस कार्यालयों में मचा हड़कंप

बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले के बाद जिले के विभिन्न आईसीडीएस परियोजना कार्यालयों में हलचल बढ़ गई है. कर्मी नए पदस्थापन की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि विभागीय अधिकारी समय पर योगदान सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं.

Also Read : कोर्ट से जेल ले जाते समय गोपालगंज पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी, कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >