Gopalganj News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बदलाव जरूरी है अभियान की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि 12 वर्षों की मोदी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और कॉरपोरेट लूट बढ़ी है, जिससे आम जनता परेशान है.
6 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा
इसी को लेकर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा निकाली जाएगी, इस पदयात्रा के माध्यम से रोजगार, सस्ती शिक्षा-स्वास्थ्य, एमएसपी की कानूनी गारंटी, महिला आरक्षण, भूमिहीनों को जमीन व मकान, अपराध पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर अंकुश की मांग उठाई जाएगी.
दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित
इसके बाद एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे ऐतिहासिक रैली आयोजित होगी, जिसमें देशभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है. पार्टी ने कीमतों पर नियंत्रण, मतपत्र से चुनाव, दलित-आदिवासी को न्याय, मनरेगा की बहाली और मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग भी रखी है.
28 सितंबर को पटना में राजभवन मार्च
वहीं 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर पटना में राजभवन मार्च का आह्वान किया गया है. इसमें बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, बाढ़-सूखा समाधान, किसानों की जमीन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.
वही मौके पर मौजूद रहे गंग दयाल मिश्र, नुरुल हक, विश्वकर्मा शर्मा, मोहम्मद इजराफिल, सुशील सिंह, पिंकी तिवारी और मोतीलाल सहित अन्य लोग रहे मौजूद.
इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर
